शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को दी श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देशवासियों को आजादी की राह दिखाई : सुलभ गुगनानी

 रोहतक, 23 जनवरी। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के कार्यकत्र्ताओं ने आज आदर्श गुरूकुल सिंहपुरा में एक कार्यक्रम आयोजित कर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुलभ गुगनानी ने कहा कि नेताजी ने देशवासियों को आजादी की राह दिखाई थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को भगाने के लिए पूरे देश को एकजुट किया था। जिसका परिणाम यह रहा कि अंत में अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा। आजादी की लड़ाई में नेताजी का योगदार पूरे देश को अविस्मरणीय रहेगा।
 उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को नेताजी के दिखाये रास्तों पर चलने की जरूरत है। नेताजी ने पूरे देश को एकजुट कर युवाओं को आजादी की नई राह दिखाई थी। आजाद हिंद फौज के गठन से देश से हजारों नौजवान उसमें भाग लेने के लिए उमड़ पड़े। नेताजी ने रूस से मदद मांगी तथा देश को आजाद करवाने में अपना अहम योगदान दिया। अगर वे आजाद हिंद फौज के जरिए अंग्रेजों पर हमला नहीं करते तो हम कभी आजाद नहीं हो पाते। लेकिन दुर्भाग्य कि ऐसे महान नेता देश को आजाद होता नहीं देख पाये तथा उनका एक विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।
 ब्रिगेड के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. राजपाल देशवाल ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस के महान नेता थे। उन्होंने आईएएस जैसे उच्च पद को ठोकर मारकर देशसेवा का प्रण लिया। उन्होंने देश भर से जुझारू युवाओं को एकत्रित करके आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश में क्रांति की मशाल जलाई। 
 इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से प्रतिमा अहलावत, अंकित राणा, मालती वशिष्ठ, पवन बल्हारा, डॉ. पंकज, गुरूकुल से शंभू शास्त्री, महिपाल सिंधु, गजरूप सिंह, जसवन्त सिंह, जयभगवान, अनुज हुड्डा आदि शामिल रहे। ब्रिगेड कार्यकत्र्ताओं द्वारा गुरूकुल के बच्चों को प्रसाद के तौर पर खीर वितरित की गई।